हापुड़, दिसम्बर 25 -- हापुड़। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सात पदाधिकारी नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में कल यानी शुक्रवार को सामुहिक रूप से मुंडन कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ अत्याचार किए जा रहे है। इससे पूरे देश के हिंदुओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में संस्था के सात पदाधिकारी शुक्रवार को सामुहिक रूप से मुंडन कराएंगे। यह मुंडन कार्यक्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में होगा। संस्था के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए यती नरसिंहानंद भी शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...