लखीसराय, जनवरी 9 -- कजरा,एक संवाददाता। कांग्रेस ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचार और हत्याओं को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस राहुल प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हत्या हो रही है, उनके घर-मंदिरों पर हमले किए जा रहे हैं, लेकिन भारत सरकार इस गंभीर मुद्दे पर आंख मूंदे बैठी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को "दामाद की तरह" भारत में विशेष संरक्षण दे रहे हैं, जबकि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहा है। मानवाधिकारों की दुहाई देने वाली मोदी सरकार पड़ोसी देश में हिंदुओं की दुर्दशा पर चुप्पी साधे हुए है। कहा कि अगर किसी अन्य देश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है तो भाजपा नेता तुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.