कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर वकीलों ने चिंता जताई साथ ही बांग्लादेश की यूनुस सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। साथ ही भारत सरकार से हिन्दुओं की रक्षा के लिए सैन्य दखल देने की मांग की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर बाजपेयी ने बताया कि बांग्लादेश प्रकरण को लेकर मंगलवार को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। एक मत से सभी ने हिन्दुओं पर हो रहे हमलों का विरोध किया और इन परिस्थितियों से निपटने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील सरकार से की। बैठक में पदाधिकारी विजय शंकर रावत, शिव प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार पासी, आकाश तिवारी, पंकज दीक्षित, गौरांग त्रिवेदी, सुमन तिवारी, रिंकी सिंह राजपूत समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। लॉयर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी ने मंगलवार को बार कौंसिल उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.