नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- बांग्लादेश में एक हिंदू मंदिर के पुजारी और रखरखाव करने वाले व्यक्ति का शव घर से लापता होने के तीन दिन बाद पेड़ से लटका हुआ मिला है। अल्पसंख्यक समुदाय ने इस घटना को हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद (BHBCUC) ने शनिवार देर रात जारी बयान में बताया कि कोक्स बाजार सदर उपजिला के खुरुशकुल यूनियन में स्थित शिव-काली मंदिर की देखभाल करने वाले 40 वर्षीय नयन साधु का शव चटगांव जिले के दोहाजारी क्षेत्र के निकट एक पहाड़ी इलाके में पेड़ से लटका मिला। नयन साधु मंदिर के पुजारी के साथ-साथ संरक्षक का भी काम करते थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल की देर शाम दो अज्ञात व्यक्तियों ने नयन साधु को अपने साथ ले लिया था। तीन दिन बाद उनका शव गांव के बाहरी इलाके में बरामद कि...