आरा, दिसम्बर 23 -- पीरो, संवाद सूत्र। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के विरोध में मंगलवार को पीरो में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन हुआ। सर्व समाज हिन्दू संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोगों ने आक्रोश प्रदर्शन करते हुए बंगलादेश सरकार के अंतरिम मुखिया मोहम्मद युनुस का पुतला जलाया। यह आक्रोश प्रदर्शन बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समान अधिकारों की मांग करने के लिए आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू दास पर झूठे आरोप लगाकर सिर्फ हिंदू होने के कारण जघन्य हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दीपू दास कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था और उस पर ईश निंदा का गलत आरोप लगाया गया था। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.