नई दिल्ली, मार्च 26 -- पड़ोसी देश बांग्लादेश से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। राजबाड़ी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 23 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य यात्री लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार शाम करीब 5:00 बजे टर्मिनल नंबर 3 के सामने हुआ। बस राजबाड़ी से ढाका जा रही थी और उस समय एक फेरी पर सवार थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रास्ते में विभिन्न काउंटरों से सवारियां बिठाने के बाद बस में कम से कम 50 यात्री सवार थे। अचानक बस फेरी से फिसलकर उफनती पद्मा नदी में समा गई। पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मुल्ला ने बताया कि नौसेना, पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीमें संयुक्त रूप से बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हालांकि, रात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.