मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बांग्लादेश में जिहादियों द्वारा दीपू चंद्रदास की निर्मम हत्या के विरोध में सकरा के गौरीहार खालीकनगर पंचायत के गंज गौरीहार गांव में श्रद्धांजलि सभा की गई। मंगलवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार ने की। इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने दीपू चंद्रदास की निर्मम हत्या के खिलाफ नारे लगाए। कैंडल मार्च में मुखिया संजय साह, विनोद साह, नागेश्वर सिंह, हीरालाल सिंह, रोहित कुमार, अभिषेक गुप्ता, विपिन कुमार, निश्व राज आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...