नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी की खबरों के बीच जमकर बवाल हो रहा है। देश में राजनीतिक तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। वहीं बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान इशारों ही इशारों पर सारा दोष भारत पर मढ़ रहे हैं। बांग्लादेश में रोज ही आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। आवामी लीग के भी कई नेताओं की संपत्तियों को आग लगा दी गई। शुक्रवार को भी कालिया नगरपालिया में जमकर हिंसा हुई। यहां 50 के करीब घर जल गए। बीएनपी के दो कार्यकर्ताओं की मौत के बाद यहां हिंसा भड़क उठी। इसी बीच खबर है कि शेख हसीना की वापसी का रास्ता तलाशा जाने लगा है। भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के लिए सही जगह तलाशने के लिए आवामी लीग के चार सीनियर नेता जल्द ही पेट्रापोल बॉर्डर जा सकते हैं।कब निकलेंगे आवामी लीग के नेता रिपोर्ट्स के मुताबिक आवामी लीग के नेता...