हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- बांग्लादेश में हिंदू युवक के साथ बर्बरता के विरोध में महानगर व्यापार मंडल ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में भूपतवाला क्षेत्र में प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ नारे लगाए और भारत सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। सेठी ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार एक हिंदू को जिंदा जलाया गया, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए और वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करानी चाहिए। महंत भीम सेन, समाजसेवी डॉ. निश्चिथ ऐरन, सतनाम सिंह और गोकुल डबराल ने हरिद्वार में घुसपैठियों के खिलाफ सघन अभियान चलाने की मांग की। इस दौरान हरिमोहन भारद्वाज, हरीश अरोड़ा, लालजी यादव, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.