नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने बांग्लादेश में हिन्दू एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार जारी शत्रुता गंभीर चिंता का विषय है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस वार्ता में ये बात कही। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि घटनाओं को मीडिया की अतिशयोक्ति या राजनीतिक घटना बता जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता है। हमें उम्मीद है कि दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र सूत्रों से पता चला है कि अंतरिम सरकार के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों पर हमले की 2900 से अधिक घटनाएं हुई हैं। इनमें हत्या, आगजनी तथा उनकी जमीन हड़पना शामिल है। बांग्लादेश में अवामी लोग को चुनाव में भाग लेने के आयोग्य ठहराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.