वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी/लोहता, हिटी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को चांदपुर चौराहा स्थित मारुका माता मंदिर के पास सभा हुई। हिन्दू सकल समाज के आह्वान पर जुटे लोगों ने केंद्र सरकार से इस मामले में प्रभावी कदम उठाने की मांग की। मुख्य अतिथि प्रेमदास महाराज ने कहा कि हिंदुओं पर हमले को लेकर बांग्लादेश ने चुप्पी साध रखी है। कन्हैया सिंह ने कहा कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से उठाया जाना चाहिए। मनीष तिवारी ने हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इससे पहले मंडुवाडीह स्थित गणेश मंदिर और लोहता रामलीला मैदान से जुलूस की शक्ल में लोग सभास्थल पर पहुंचे। इसमें भारत भूषण महराज, विजेंद्र मालवीय, अधिवक्ता दिनेश नारायण सिंह, मनीष तिवारी घनश्याम जैन, दिनेश सिंह, नरेश चंद्र पांडेय, जयचंद सेठ, भयानक सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.