नई दिल्ली, अगस्त 21 -- पाकिस्तान के बाद अब भारत का एक और पड़ोसी इस्लामिक नाटो में शामिल हो सकता है। बांग्लादेश ने हाल ही में इशारा किया है कि वह सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए नए रक्षा समझौते में शामिल होने के दरवाजे खुले रख रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पन की मांग को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसे में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार की तरफ से आया यह बयान भारत की टेंशन बढ़ा सकता है। बता दें कि इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने 'मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट' की नींव रखी थी। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने इस समझौते पर बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश बदल...