नई दिल्ली, अगस्त 17 -- बांग्लादेश ने दुबई, यूएई में आयोजित होने वाले एसीसी महिला एशिया कप 2026 और जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा कर दी है। निगार सुल्ताना जोटी को एक बार फिर कप्तानी दी गई है। उन्होंने हाल ही में आयोजित हुए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में टीम की कप्तानी की थी। उनकी अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स पर जीत हासिल की थी। वे एक बार फिर टीम की कप्तानी करेंगी। स्पिनर नाहिदा अख्तर बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान होंगी। यह भी पढ़ें- रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में मारी एंट्रीएशिया कप और एशियाई खेलों के लिए टीम: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, सोभना मोस्टोरी, शोर्न...