काठमांडू, जनवरी 28 -- बांग्लादेश और नीदरलैंड ने बुधवार को काठमांडू में क्वालिफायर के सुपर सिक्स चरण में जीत दर्ज कर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उपलब्ध चार में से दो स्थान पक्के कर लिए। नीदरलैंड ने डकवर्थ लुईस पद्धति से अमेरिका को हराकर पहली बार टी20 विश्व कप में जगह बनाई। बांग्लादेश ने शोभना मोस्तारी ने सर्वाधिक 59 रन की पारी की बदौलत थाईलैंड को 39 रन से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में कैथरीन ब्राइस ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 39 रन से शिकस्त दी। महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट 12 जून से पांच जुलाई के बीच इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा।मुकाबला समय से पहले हुआ समाप्त अमेरिका ने गार्गी भोगले के 36 रन और इसानी वाघेला के नाबाद 32 की शानदार बल्लेबाजी से सात विकेट पर 129 रन ब...