लंदन, जनवरी 25 -- विश्व क्रिकेट संघ (डब्ल्यूसीए) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने पर चिंता व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि यह ''एक दुखद क्षण'' है जिस पर ''गहन चिंतन'' करने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को पुष्टि की कि सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। आईसीसी ने कहा कि यह ''मुश्किल फैसला'' इसलिए किया गया क्योंकि टूर्नामेंट से ठीक पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के उसकी टीम के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को पूरा करना संभव नहीं था।'गहन चिंतन करने की जरूरत' डब्ल्यूसीए के सीईओ टॉम मोफैट ने बयान में कहा, ''टी20 विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर होने और इस कारण टी20 के सर्वोच्च टूर्नामेंट से एक क्रिकेट प्रेमी देश...