आगरा, दिसम्बर 29 -- राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को बांग्लादेश के विरोध में बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुरानी मंडी चौराहे पर नारेबाजी की और पोस्टरों में आग लगाई। गोविंद पाराशर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा है। बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। हिंदुओं के घरों को लूटा जा रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए कदम उठाने का आह्वान किया। साथ ही देश में रह रहे बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों को चिन्हित कर उनके देशों में भेजने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...