वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, संवाद। शिव सैनिकों ने अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर चौराहे पर मंगलवार को बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय पर हो रहे हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने बांग्लादेशी सरकार के प्रमुख सलाहकार का पुतला जलाया। बांग्लादेश के मंदिरों में तोड़फोड़, हिंसक घटनाओं की निंदी की गई। शिवसेना के मंडल प्रभारी अजय चौबे ने कहा कि किसी भी देश में धार्मिक आधार पर हिंसा स्वीकार्य नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस विषय पर ठोस कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा, गौरव शुक्ला, दिलीप गुप्ता, राजेश शर्मा, संदीप पटेल, दिनेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...