बलरामपुर, दिसम्बर 24 -- बलरामपुर,संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे भीषण अत्याचार के विरोध में बुधवार को क्रांतिकारी विचार मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के पुतले को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि जब से पीएम बनाया गया है, हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। भारत सरकार से सीधे हस्तक्षेप की मांग की गई है। क्रांतिकारी विचार मंच के महामंत्री डॉ तुलसीष दुबे ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश को भारत देश ने आजाद कराया। बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। वहां धार्मिक स्थलों और आम नागरिकों पर हमलों की खबरें सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चि...