सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- सोशल मीडिया पर बांगलादेश में हिन्दुओं की हत्या के खिलाफ निकाले जा रहे एक जुलूस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जुलूस में शामिल कुछ लोग आपत्तिजनक नारा लगा रहे हैं। यह वीडियो सहारनपुर के गंगोह का बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले पर जांच बैठा दी है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। वीडियो में हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता हाथ में बांग्लादेश के जिहादियों के खिलाफ लिखा बैनर लेकर चल रहे हैं। जुलूस में पुतला भी लिए हुए हैं। साथ ही खूब नारेबाजी की जा रही है, इस दौरान कुछ लोग आपत्तिजनक नारों का भी प्रयोग कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.