नई दिल्ली, अगस्त 23 -- ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक पारी और 51 रनों से दमदार जीत दर्ज की। यह मैच दो दिन के भीतर समाप्त हो गया। मैकाय के मैदान पर बांग्लादेश की पहली पारी 64 रनों पर सिमटी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 210 का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 146 रनों की बढ़त मिली। बांग्लादेश की दूसरी पारी 38.3 ओवर में 95 रनों पर ढेर हुई। धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज थी, जो 1-1 से बराबरी पर छूटी। मैकाय टेस्ट के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, भारत के पास बांग्लादेश की हार से फायदा उठाने का गोल्डन चांस है।WTC में भारत की ऐसे लगेगी लॉटरी! शुभमन गिल की कप...