नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Women's Asia Cup 2026 का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश और मेजबान यूएई के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली और टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई। हालांकि, बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम का काम तमाम भी हो सकता था, क्योंकि सिर्फ 103 रन ही निगार सुल्ताना की कप्तानी वाली टीम ने बनाए थे। यूएई ने कोशिश जरूर इस छोटे लक्ष्य को हासिल करने के लिए की, लेकिन टीम फिर भी काफी पीछे रह गई। बांग्लादेश वर्सेस यूएई मैच वुमेंस एशिया कप 2026 का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह था, जिसे जो टीम जीतती, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलना था। ऐसे में इस मैच में यूएई की वुमेंस क्रिकेट टीम कप्तान ईशा ओजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश को 103 रनों पर रोक दिया। पहला विकेट शून्य पर गिरा था और दूसरा...