नई दिल्ली, मार्च 15 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रामे को लेकर बयान आया है। बांग्लादेश ने तो टूर्नामेंट से ही नाम वापस ले लिया था, जबकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहता था। इस पूरे मामले को आईसीसी के चेयरमैन रहते जय शाह ने संभाला और अब टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कोई भी देश आईसीसी से बड़ा नहीं है। जय शाह ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "यह ICC वर्ल्ड कप बहुत जरूरी था, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात पर बहुत चर्चा हो रही थी कि कुछ टीमें हिस्सा लेंगी या नहीं और वर्ल्ड कप कैसे होगा।" भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के सम्मान समारोह वाले इस कार्यक्रम में ज...