हापुड़, फरवरी 26 -- फर्जीवाड़े के माध्यम से बांग्लादेश की महमूदा को रानी बनाकर भारत की नागरिक दर्शाते हुए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने वालों की धरपकड़ को पुलिस बारीकी से छानबीन करने में जुटी। गढ़ क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव दौताई में हुई फर्जीवाड़े की संगीन घटना ने पुलिस और प्रशासन के साथ ही खुफिया महकमे में हडक़ंप मचाया हुआ है। दौताई निवासी मसरूफ द्वारा दिल्ली के मजहबी स्थल में महमूदा के साथ 2021 में निकाह किया गया था, जिसके बाद उसका नाम बदलते हुए उसे रानी बनाकर भारतीय नागरिक दर्शाने के साथ ही जालसाजी के माध्यम से वोटर लिस्ट में भी नाम दर्ज करा लिया गया था। जन शिकायत के आधार पर की गई जांच पड़ताल के दौरान घर में रखे बैग से बांग्लादेशी होने की पुष्टि के बाद हल्का इंचार्ज शिवांग शेखर की तहरीर पर बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.