रांची, फरवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन जरमुंडी के भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर ने बांग्लादेशी घुसपैठ, एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर जमीन के अवैध कब्जे व डेमोग्राफी परिवर्तन पर अल्पसूचित प्रश्न पूछा। विधायक ने आरोप लगाया कि जरमुंडी प्रखंड में घुसपैठियों का प्रभाव बढ़ रहा है। अवैध रूप से भूमि पर कब्जा हो रहा। आदिवासी-मूलवासी इन वजहों से खतरे में हैं। विधायक के सवाल पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि एसपीटी एक्ट में अवैध तरीके से हस्तांतरित भूमि के मूल रैयत को वापस कराने का प्रावधान है। मंत्री ने विधायक से पूछा कि आप लिखकर दें कि किस जमीन पर किसने अवैध कब्जा किया है। वह जांच कराएंगे। इसके बाद विधायक ने कहा कि वह इस संबंध में लिखित शिकायत करेंगे। मैंने खुद पकड़ा फर्जी आधार कार्ड विधायक देवेंद्र कुंवर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.