लखनऊ, दिसम्बर 3 -- हजरतगंज और कृष्णानगर पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या की तलाश में झुग्गी बस्ती में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बस्ती में रहने वाले लोगों से उनके दस्तावेज लिए गए। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। वह कब से यहां रह रहे हैं? कब आए? कहां काम करते हैं? इन तमाम बिंदुओं पर सवाल जवाब किए। जांच के दौरान 300 से अधिक लोगों के दस्तावेज आधार कार्ड, पहचानपत्र और एनआरसी से जुड़े प्रपत्र लिए। दोपहर एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ डालीबाग झुग्गी बस्ती पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाते हुए कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। अपने पहचानपत्र और अन्य दस्तावेज लाएं। एसीपी ने बस्ती में रहने वाले लोगों से सवाल जवाब किए कहां के रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.