बांग्लादेश: भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति बना रहा था हिंदू व्यक्ति, उठा ले गई पुलिस; भारी बवाल
ढाका, जुलाई 18 -- बांग्लादेश में भगवान राम की 81 फीट ऊंची विशाल मूर्ति का निर्माण करवा रहे एक हिंदू युवक की गिरफ्तारी के बाद बवाल मच गया है। युवक का नाम हरिदास चंद्र तारनी दास है। इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को ढाका के नेशनल प्रेस क्लब के बाहर अल्पसंख्यक समुदाय (हिंदू, बौद्ध और ईसाई) के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि मूर्ति निर्माण के काम को रोकने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के मनगढ़ंत केस में फंसाकर हरिदास को जेल भेजा गया है।क्या है पूरा मामला? हरिदास चंद्र गायकबंधा जिले के पलाशबाड़ी इलाके में भगवान राम की 81 फीट ऊंची मूर्ति बनवा रहे थे। बांग्लादेश के आपराधिक जांच विभाग (CID) ने हरिदास को 9.35 करोड़ टका (बांग्लादेशी मुद्रा) के संदिग्ध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.