जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- राज्यसभा के उपसचिव उज्ज्वल कुमार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (एसीसी) ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी। यह नियुक्ति आईआरटीएस अधिकारी सुशील गायकवाड़ के प्रतिनियुक्ति काल की समाप्ति के बाद की गई है। उज्ज्वल अब उनके स्थान पर यह दायित्व संभालेंगे। उज्ज्वल कुमार (विधायी, वित्तीय, कार्यकारी और प्रशासनिक सेवा, राज्यसभा सचिवालय : 2005) को रक्षा मंत्रालय में उत्तरदायित्व सौंपा गया है। उनका कार्यकाल डिप्टी सेक्रेटरी स्तर पर 9 अक्तूबर 2028 तक या अगले आदेश तक रहेगा। जमशेदपुर में उपायुक्त रह चुके आईएएस अधिकारी अमित कुमार जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव के पीएस के रूप में कार्यरत हैं। इस प्रकार, पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड अंतर्गत बांगुड़दा आदर...