हमीरपुर, जून 5 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के धार्मिक स्थल विरक्त आश्रम प्रांगण के बांके बिहारी मंदिर में तालाबंदी को लेकर कमेटी और श्रद्धालु आमने-सामने आ गए हैं। चार जून की शाम तपोभूमि कमेटी के इशारे पर भजन कीर्तन भंडारे कार्यक्रम स्थगित कराकर मंदिर में ताला डाल देने से मामला गरमा गया है। शुक्रवार सुबह आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर कमेटी के प्रति गुस्से का इजहार किया और ऐलान किया कि अगर मंदिर का ताला नहीं खोला गया तो वह मुकदमा दर्ज कराएंगे। उधर, कमेटी अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को आरोपों को बेबुनियाद बताया है। ब्रह्मलीन संत रोटीराम महाराज नागा स्वामी जी की समाधि के बगल में बांके बिहारी मंदिर बना है। यह भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर में तालाबंदी, श्रद्धालुओं में रोष इस मंदिर में प्रतिदिन भजन कीर्तन के साथ भंडार...