नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Banke bihari temple: वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शनों का समय 11 नवंबर से परिवर्तित हो जाएगा। परंपरानुसार ग्रीष्म ऋतु एवं शीतकाल में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के कपाट खुलने के समय में परिवर्तन किया जाता है। जो शीतकाल में दीपावली के बाद और ग्रीष्मकाल में होली के बाद परिवर्तित किया जाता है। इस साल शीतकालीन सत्र के दर्शन 11 नवंबर से लागू होंगे। मंदिर के कार्यवाहक प्रबंधक उमेश सारस्वत के अनुसार प्रातः आठ बजे पट खुलने के बाद शृंगार आरती 8:10 पर होगी। दोपहर 1.25 पर राजभोग आरती के बाद 1.30 पट बंद होंगे। इसी तरह शाम 4 बजे दर्शन खुलने के बाद 8:55 पर शयन भोग आरती और रात्रि 9 बजे पट बंद होंगे।सेवाधिकारी के बाद ही अन्य व्यक्तियों का होगा प्रवेश इससे पहले बांके बिहारी मंदिर में अब सेवाधिकारी से पहले किसी अन...