बांके बिहारी मंदिर में तालाबंदी, श्रद्धालुओं में रोष
हमीरपुर, जून 5 -- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के तपोभूमि स्थित बांके बिहारी मंदिर में कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा तालाबंदी किए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। शुक्रवार सुबह भजन-कीर्तन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर को बंद देखा तो वहीं धरने पर बैठ गए। गुरुवार की शाम को भी मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और भंडारा का आयोजन नहीं हो सका। इससे श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया भंडारे का प्रसाद खराब हो गया। श्रद्धालुओं की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। बता दें कि सुमेरपुर स्थित तपोभूमि श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। कुछ दिनों से इस मंदिर कमेटी द्वारा पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन को लेकर आपत्ति जताई जा रही थी। कमेटी का तर्क था कि उनके द्वारा रखा गया पुजारी ही भजन-कीर्तन आदि धार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.