बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावा की गड़बड़ी रोकने को सीमित की जाएगी भंडारियों की संख्या
मथुरा, सितम्बर 9 -- वृंदावन, प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के चढ़ावे की गड़बड़ी रोकने के लिए हाई पावर्ड कमेटी कड़ा रुख अपनाने जा रही है। मंदिर में भंडारियों की संख्या सीमित करने के साथ ही अनाधिकृत कर्मियों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जायेगी। ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति की 19वीं बैठक लक्ष्मण शहीद सभागार में समिति के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर क्रमवार तरीके से चर्चा की गई। खास तौर पर भक्तों द्वारा मंदिर में ठाकुर जी के चढ़ावे में गड़बड़ी की शिकायत पर 25 अगस्त को सुप्रीम अदालत द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि प्रबंधन में अनियमितता की शिकायतें गौर करने लायक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.