मथुरा, मई 31 -- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विद्यापीठ चौराहा के समीप पूर्व विधायक स्व. स्वामी रामस्वरूप शर्मा के आवास के बाहर नगर निगम की सौंदर्यीकरण योजना के तहत लगाया गया लाइट का खंभा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के दौरान मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही जारी थी, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक खंभा सड़क की ओर झुककर गिर गया। खंभे के गिरते ही उस पर लगे विद्युत और अन्य संचार संबंधी तार सड़क पर लटक गए, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। विदित रहे कि यह मार्ग वृंदावन के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु ठाक...