मथुरा, सितम्बर 27 -- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शनार्थ आए श्रद्धालु की तबियत बिगड़ने पर उपचार के लिए एंबुलेंस न मिलने से नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। इधर अस्वस्थ श्रद्धालु को प्रथमिक उपचार मिलने के बाद परिजन अपने साथ ले गए। बताया गया कि शनिवार की सुबह सिवान, बिहार निवासी दिनेश महतो (55) अपने परिजनों के साथ बिहारी जी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मंदिर के गेट नंबर चार निकास द्वार से बाहर निकलने के बाद दिनेश महतो को कुछ घबराहट और सीने में दर्द महसूस हुआ। अचानक तबियत बिगड़ने से घबराए परिजन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राधा स्नेह बिहारी के समीप खड़ी एंबुलेंस तक लेकर पहुंचे लेकिन एंबुलेंस पर चालक मौजूद नहीं था। दिनेश महतो के परिजनों ने एंबुलेंस पर लिखे नंबर पर फोन किया तो चालक ने दो घंटे बाद आने के लिए कहा। इधर दिनेश दर्द से कराह रहे थे...