बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा में जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण रूप में बांसुरी बजाते बाल गोपाल। चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड सहित आसपास के इलाकों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। रात के 12 बजते ही 'जय कन्हैया लाल की' और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' के जयघोष से मंदिर और ठाकुरबाड़ियां गूंज उठीं। शंख और घंटों की ध्वनि के बीच हर कोई भक्ति रस में सराबोर नजर आया। दिनभर उपवास के बाद शाम से महिलाओं व युवतियों की टोलियां पूजा की थाल लेकर मंदिरों में पहुंचने लगी थीं। सदर बाजार के पुरानी कचहरी स्थित मंदिर में पुरोहित कपिल पंडित की देखरेख में भव्य पूजा का आयोजन हुआ, जहां बाल स्वरूप बांके बिहारी जी के लिए विशेष झूला लगाया गया था। यह भी पढ़ें- Bulandsehar New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.