मथुरा, अप्रैल 21 -- अक्षय तृतीया पर आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज के चरण-सर्वांग दर्शन करने के लिए बुधवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं के भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुधार पर व्यापक प्रबंध किए गए। सोमवार सुबह 6:30 बजे मंदिर के पट खुलते हुए संपूर्ण मंदिर प्रांगण ठाकुर बांके बिहारीलाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वर्षभर में एक बार होने वाले आराध्य के चरण-सर्वाँग दर्शनों के सुबह 5 बजे से मंदिर के सभी प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यह भी पढ़ें- सुभद्रा-बलराम संग पीत वर्ण में दिए श्रीजगन्नाथ भगवान ने दर्शन श्रद्धालुओं को सौ सौ की टोली में मंदिर की ओर भेजा जा रहा है। संपूर्ण मंदिर प...