वृंदावन (मथुरा) हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 19 -- बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को लेकर बुधवार को दिन भर हंगामा चला। सेवायतों ने जगमोहन से ठाकुरजी के दर्शन का विरोध किया। स्थिति संभालने के लिए कमेटी ने गर्भ गृह पर ताला लगा दिया। शाम को दर्शन से पहले ताला खोलकर गर्भ गृह से दर्शन कराए गए।सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में ठाकुर जी के दर्शन जगमोहन से कराने का निर्णय लिया गया था। बुधवार सुबह इसके तहत मंदिर सेवायत व कमेटी सदस्य श्रीवर्धन गोस्वामी ने आराध्य के श्रीविग्रह को जगमोहन में विराजित कर भक्तों को दर्शन सुलभ कराए। जगमोहन से दर्शन का सुबह तो विरोध नहीं हुआ, लेकिन मंदिर के पट बंद होते ही गोस्वामी समाज ने जगमोहन से दर्शन को नई परंपरा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। गोस्वामी समाज के लोग मंदि...