बांके की स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग
बहराइच, अक्टूबर 22 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला बांके की अम्बे स्टील फैक्टरी के आयल टैंक में आग लगने से एक करोड़ 56 लाख की क्षति हुई है। बांके जिले की जानकी गांव सभा वार्ड नं 5 बकसपुर स्थित अम्बे स्टील फैक्ट्री में सरिया उद्योग भी संचालित हो रहा है। फैक्ट्री परिसर में फर्नेश आयल टंकी में गुरुवार की रात डेढ़ बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। बांके जिला पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय खजुरा खुर्द जिला पुलिस मुख्यालय के जवान, स्थानीय वासी एकत्र हो गए। 4 दमकलों के सहयोग से ढाई बजे आग पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। टंकी की क्षमता दो लाख लीटर की है। क्षति का यह प्रारंभिक अनुमान है। कोई मानवीय क्षति नही हुई। पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि आग के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.