गंगापार, फरवरी 15 -- इलाके के बांका जलालपुर स्थित बांकेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव पार्वती मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की भोर से ही दूर-दराज के गांव श्रद्धालु भगवान महादेव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी मऊआइमा पंकज अवस्थी, उपनिरीक्षक सौरभ यादव, उपनिरीक्षक आलोक सिंह, उपनिरीक्षक संजय रॉय, अमरेश कुमार सिंह संजय कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दोपहर को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत पहुंचे। इस मौके पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर पटेल, मनोज केसरवानी, अश्वनी विश्वकर्मा, सुनील कुमार , छेदी लाल, विनीत कुमार मौर्य आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हि...