फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 1 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के चर्चित बांकेलाल हत्याकांड में पुलिस ने मुकदमे की नामजद एक महिला और दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ी गई महिला मृतक की चचेरी बहन है। इस वारदात में पुलिस अब तक कुल आठ आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। 12 अप्रैल की सुबह पुरानी रंजिश के चलते बांकेलाल को तंबाकू गोदाम में खींचकर लाठी-डंडों और चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में बांकेलाल की मौत हो गई थी, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक के भाई विपिन कुमार ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।भैंस को जलाकर मार दियापुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आ...