फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 24 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने उलियापुर गांव के बांकेलाल हत्याकांड में दो नामजद सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 12 अप्रैल की सुबह पुरानी रंजिश के चलते जौरा रोड स्थित गोदाम में लाठी-डंडों से हमला कर बांकेलाल की हत्या कर दी गई थी। जबकि उसका भाई राजकुमार घायल हो गया था। मृतक के भाई विपिन कुमार 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना में पुलिस पहले ही एक महिला सहित तीन आरोपितों को जेल भेज चुकी है। जबकि गुरुवार को मुकदमे के आरोपित जौनी, उसके भाई शनी निवासी घसिया चिलौली को कंपिल रोड से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि बांकेलाल के परिवार और उनके बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2025 में उनकी भैंस जलाकर मार दी गई थी, जिसका मुकदमा न्यायालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.