गया, मार्च 29 -- बांकेबाजार थाने के बाहर खड़े अवैध खनन में जब्त डंपर में रविवार तड़के करीब ढाई बजे आग लग गई। डंपर के पिछले हिस्से से फैली आग डंपर के आगे हिस्से तक पहुंच गई। थाने के सामने खड़े डंफर में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक डंफर का टायर सहित पिछला हिस्सा जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि रविवार तड़के करीब ढाई बजे एक डंपर के पिछले हिस्से से धुंआ उठने लगा। इसके बाद कुछ ही देर में आग तेजी से पकड़ ली। पुलिस ने तुरंत पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है।थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे ल...