गया, अप्रैल 12 -- गया जिले के बांकेबाजार प्रखंड के बैरीबनवास गांव के छात्र मनीष कुमार का चयन 'मेरा भारत बजट क्वेस्ट 2026' के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मनीष पटना के ऊर्जा भवन ऑडिटोरियम से जुड़ेंगे। मनीष कुमार मध्य विद्यालय बैरीबनवास के छात्र रहे हैं। उनके पिता विजय दास मजदूर हैं, जबकि मां शिव कुमारी आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद मनीष ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा कुछ अलग करने का लक्ष्य रखा।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के बजट,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.