धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद आईआईटी आईएसएम धनबाद ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आदिवासी महिलाओं के लिए तीन दिवसीय बाजरा उद्यमिता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम कोल इंडिया की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। आदिवासी महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाले बाजरा की खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधान अन्वेषक प्रो. नीलाद्री दास और सह प्रधान अन्वेषक प्रो. रश्मि सिंह के अकादमिक और रणनीतिक नेतृत्व में कार्यान्वित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक कृषि, उद्यमिता विकास और डिजिटल सशक्तीकरण से महिलाओं के नेतृत्व में टिकाऊ आजीविका के अवसर सृजित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...