बांकी नदी की शुरू हुई सफाई
गढ़वा, जून 11 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर के लाइफ लाइन कही जाने वाली बांकी नदी की सफाई गुरुवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने पोकलेन के माध्यम से सफाई का कार्य प्रारंभ कराया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को बांकी नदी की सफाई आमजनों के सहयोग से प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बांकी नदी की सफाई लंबी दूरी तक कराई जाए। बांकी नदी की सफाई के लिए लोग भाग लें और सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभ में सूर्य मंदिर छठ घाट के पास सफाई कराई जा रही है। ईंधन की कमी भी हो रही है। ईंधन नहीं मिल पा रहा है। बांकी नदी की सफाई चरणवार तरीके से कराई जाएगी। नदी का अतिक्रमण जो लोग किए हुए हैं उसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। उसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.