मधुबनी, अप्रैल 25 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के बांकी गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में छह लोग जख्मी हो गए। मिट्टी काटने को लेकर शुक्रवार शाम यह घटना घटित हुई। सभी जख्मियों को परिजनों ने इलाज के लिए मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया। एक पक्ष के जख्मियों में बांकी गांव का 60 वर्षीय बैद्यनाथ यादव, 28 वर्षीय पंकज यादव तथा भेजा थाना के भगता गांव निवासी 35 वर्षीय नरेश यादव एवं 20 वर्षीय दिलीप कुमार यादव जख्मी हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से बांकी गांव के 55 वर्षीय मिथिलेश यादव तथा 28 वर्षीय प्रमोद यादव जख्मी हैं। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज सभी जख्मियों का इलाज मधेपुर अस्पताल में किया गया। इस संबंध में एक पक्ष के बैद्यनाथ यादव द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर ...