पटना, जुलाई 13 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन करते ही जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी को पटना पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि एक पुराने मामले में गिरफ्तारी का वारंट निकलने के पुलिस उन्हें बाद कलेक्ट्रेट से ही ले गई। जेजेडी के प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी प्रत्याशी को झूठे केस में फंसाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। तेज प्रताप यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा, "वीणा मानवी का गिरफ्तारी का वारंट निकला है। यह सरकार की तरफ से साजिश की गई है। हमारे कैंडिडेट को जान-बूझकर फंसाया गया है। वह आधी आबादी की बात कर रही थीं। षडयंत्र ज्यादा टिकने वाला नहीं है। हम अभी दिल्ली में हैं। बि...