पटना, अगस्त 5 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिली करारी हार पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मंथन शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बांकीपुर हार के कारणों का मंथन किया गया। बैठक में उपचुनाव में लगे पार्टी के नेताओं आदि से फीडबैक लिया गया। यह बैठक पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में लगभग ढाई घंटे तक चली। इसमें भाजपा के मंत्री, पटना के विधायक, सांसद और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सहित चुनावी ड्यूटी में लगे नेता मौजूद रहे। लगभग तीन दशक तक भाजपा का गढ़ रहे बांकीपुर के उपचुनाव में पार्टी को किन वजहों से हार का सामना करना पड़ा, इस पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा कि प्रदेश नेतृत्व ने बांकीपुर चुनाव ...