नई दिल्ली, अगस्त 4 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की करारी हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है। भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पीएम से उनके चैंबर में मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। नीतीश ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। हालांकि, बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद यह मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने एक दिन पहले जारी हुए पटना शहर की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के नतीजों पर भी चर्चा की। हालांकि, भाजपा या जदयू में...