पश्चिम चंपारण, जून 7 -- प्रशांत किशोर ने एक बार फिर पटना की हॉट सीट कही जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा दावा किया है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में मौजूद प्रशांत किशोर ने कहा है कि बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में सिर्फ जनसुराज पार्टी ही बीजेपी को हरा सकती है। पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने यह भी कहा है कि में अब कभी लालू राज नहीं आने वाला है। प्रशांत किशोर पश्चिम चंपारण के साठी के कटहरी गांव पहुंचे थे। जनसुराज के नरकटियागंज विस प्रत्याशी डॉ. वसीउल्लाह के दरवाजे पर पीके ने मुस्लिमों को ललकारा। प्रशांत किशोर कहा कि आप डरे हुए कौम हो। आपको कहे कि भाजपा को कोई हरा देगा तो उसी को वोट दोगे। हमने 34 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे पर एक भी नहीं जीते। एमवाई और सीआई करने से काम नहीं चलेगा। हिन्दुओं को मुस्लिमों से कोई झग...