हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 4 -- बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के लिए सबक भरा संदेश है। करीब नौ माह पहले हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद बांकीपुर में प्रतिद्वंद्वी रहा था। इस बार राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी न केवल मुख्य मुकाबले से बाहर रहीं, बल्कि उनकी जमानत भी जब्त हो गई। दूसरी तरफ, बांकीपुर में जीत के साथ ही प्रशांत किशोर विपक्षी राजनीति का बड़ा चेहरा के रूप में उभरे हैं। विपक्षी राजनीति के नये सिरे से गोलबंदी के कयास भी लग रहे हैं। ऐसे में राजद के सामने अपनी रणनीति नए सिरे से बनाने की चुनौती है। सवाल उठ रहे हैं कि इस हार के बाद अब आरजेडी आगे क्या करेगी? 2025 के चुनाव में रेखा को 46336 वोट मिले थे। इस बार भी राजद ने उन्हें उतारा। लेकिन जितने वोटों के अंतर से प्रशांत जीते, उतने भी मत नहीं मिले। स्पष्ट है कि...